बदायूं

Budaun News: सुदंरकांड के पाठ से मिलती है कष्टों से मुक्ति

Connect News 24

Recitation of Sudarkand provides relief from suffering.

बिल्सी के रिसौली में सुंदरकांड का पाठ करते लोग। संवाद

बिल्सी। गांव रिसौली में मोहल्ला नगूपटटी में शिवमंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। पंडित मनोज शास्त्री ने सुदंरकांड की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मगंलीराम शर्मा, केजी शर्मा, कल्लू शर्मा, प्रकाश सिंह, पप्पू शर्मा, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इधर, बिल्सी नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली ने तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर में श्री बालाजी महाराज का भव्य शृंगार किया। बाद में सेवादारों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। भजन गाकर बाबा को रिझाया। इसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा बंटी, अभिषेक देवल, रितिक देवल, मंयक गुप्ता, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button