बरेली

Bareilly News: ये स्मैकगंज है साहब, यहां सब बिकता है

Connect News 24

बरेली। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में चर्चित स्मैक तस्कर व गैंगस्टर शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन की बीवी इमराना के चेयरपर्सन चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोग पोस्ट डालकर हैरानी जता रहे हैं। एक क्षेत्रवासी ने लिखा कि मोटा पैसा हो, तब ही चुनाव लड़ें, वरना घर बैठें। यह स्मैकगंज है साहब, यहां सब बिकता है।

स्मैक की लत ने कबाड़ी कल्लू को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चर्चित तस्कर बना दिया। हिस्ट्रीशीटर से गैंगस्टर तक का सफर तय कर वह डॉन बन बैठा। बीवी इमराना भी स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। यह दीगर बात है कि इस बार जनता ने उसे माननीय बना दिया।

पिछली साल प्रदेश सरकार ने बड़े तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया तो कल्लू और इमराना को जेल भेजा गया। उनकी नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां सीज की गईं। कोरोना काल में गरीबों को कंबल व अन्य जरूरी सामान बांटकर कल्लू ने अच्छी छवि बनाई। चुनाव में उसे इसका लाभ मिला। पिछली बार मामूली अंतर से हारी इमराना इस बार भाजपा व अन्य दलों के प्रत्याशियों को हराकर चेयरपर्सन बन गई।

भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल ने अपनी हार को लेकर संगठन के शीर्ष नेतृत्व को शिकायत भेजी है। जिक्र किया है कि भाजपा के ही जनप्रतिनिधि व कुछ पदाधिकारियों ने उनको हरा दिया। वह प्रदेश स्तर पर पैरवी कर टिकट ले आईं तो संगठन के कई लोग उनके विरोध में उतर आए। भाजपा सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष भी बागियों को मनाने में नाकाम रहे। भाजपा के मुख्य वोट बैंक वाले मोहल्लों में पीठासीन अधिकारियों ने मनमानी की। सत्ताधारी पार्टी की प्रत्याशी होने के बावजूद वह असहाय दिखीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button