बदायूं

Budaun News: डब्ल्यूएचओ की टीम को सिर्फ जिला अस्पताल में चालू मिला ऑक्सीजन प्लांट

Connect News 24

WHO team found oxygen plant operational only in the district hospital

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करती डब्ल्यूएचओ की टीम।स्रोत-मेडिकल कॉलेज

बदायूं। कोरोना काल के बाद जिले में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण शनिवार को डब्ल्यूएचओ की टीम ने किया। टीम को सिर्फ जिला अस्पताल में ही प्लांट चालू मिला। मेडिकल कॉलेज में एक प्लांट बंद था। टीम ने सभी प्लांटों को हर समय चालू रखने के निर्देश दिए।

कोरोना काल में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और बिनावर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए थे। बिनावर और जिला अस्पताल में एक-एक प्लांट लगा है। मेडिकल कॉलेज में दो प्लांट लगे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के जेडी डॉ. एके चौधरी ने इन प्लांटों का निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ को दी गई।

शनिवार को डब्ल्यूएचओ की टीम ने जिले के चारों प्लांटो का निरीक्षण किया तो जिला अस्पताल के अलावा कोई भी ऑक्सीजन प्लांट चालू नहीं मिला। मेडिकल कॉलेज में एक प्लांट बंद था तो दूसरे की हालत भी ठीक नहीं थी, जबकि मेडिकल कॉलेज में 25 से 30 मरीज रोजाना ऐसे आते है जिनको ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती है। टीम ने ऑक्सीजन प्लांट चालू रखने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि प्लांट में कुछ कमियां पाई गईं हैं, उन्हें ठीक कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांटों को ठीक कराकर संचालित कर दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button