Shahjahanpur News: कुमुद गंगवार दोबारा बने प्रदेश महासचिव, अनूप वर्मा और तनवीर सचिव मनोनीत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST

प्रदेश सचिव कांग्रेस, अनूप वर्मा।स्रोत स्वयं
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जारी की गई प्रदेश कमेटी की सूची में शाहजहांपुर से तीन नाम शामिल किए गए हैं। कुमुद गंगवार को जहां दोबारा महासचिव बनाया गया वहीं अनूप वर्मा को फिर से सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। ददरौल विधानसभा से चुनाव लड़े तनवीर सफदर को पहली बार सचिव नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में जिले से तीन नामों को जगह मिली है। प्रदेश महासचिव मनोनीत किए गए कटरा के शाहपुर खितौआ के रहने वाले कुुमुद गंगवार ने बताया कि संगठन में सक्रियता के कारण दोबारा पार्टी की सेवा का मौका मिला है। दोबारा सचिव मनोनीत किए गए साउथ सिटी निवासी अनूप वर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 2024 के चुनाव में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे। पहली बार बतौर सचिव प्रदेश कमेटी में शामिल किए गए तनवीर सफदर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करेंगे।

प्रदेश सचिव कांग्रेस, अनूप वर्मा।स्रोत स्वयं

