शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सरेशाम 3.77 लाख की लूट, पुलिस ने लिखी चोरी की रिपोर्ट

Connect News 24

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव सहदेवपुर निवासी विशाल जायसवाल के साथ 3.77 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस ने लूट की घटना चोरी की धाराओं में दर्ज कर ली। हालांकि, रविवार तक घटना के खुलासे का दावा पुलिस कर रही है।

विशाल कलान के नई बस्ती धर्मपुर में देसी शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। शुक्रवार को वह अपनी दुकान का कैश लेकर अपनी बाइक से रोजा के निवाजपुर स्थित ऑफिस आए थे। यहां बाइक खड़ी करने के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उनसे बैग छीन लिया और भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। विशाल के अनुसार, उनके बैग में 3,77,120 लाख रुपये थे। इस मामले में विशाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आज हो सकता है खुलासा

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके जरिये आगे की पड़ताल शुरू की गई। पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों की पहचान कर ली है। रविवार तक घटना का खुलासा होने की संभावना है। रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।

मामले में जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस केस के खुलासे के नजदीक है।

अमित चौरसिया सीओ सदर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button