बदायूं
Budaun News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, हंगामा
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गर्भवती महिला की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव जरावन निवासी रेखा (32) पत्नी लटूरी को परिवार वालों ने प्रसव के लिए शनिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। शाम के समय उनकी हालत बिगड़ गई। रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए हैं। संवाद