बदायूं
Budaun News: कार हटाने को लेकर विवाद, तलवार मारने का आरोप
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीराम नगर कॉलोनी में शनिवार रात कार हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक युवक ने तलवार मारने का आरोप लगाया।
रात करीब आठ बजे कॉलोनी में कार निकालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों की संख्या ज्यादा थी। इससे वह दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ गए। उन्होंने दरवाजे में लाठी-डंडे मारे। जबरन दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। संवाद