बरेली

Bareilly: फ्लाईओवर पर चलते टेंपो से कूदकर भागी बेटी, पिता ने पकड़कर पीटा, जमकर हुआ हंगामा

Connect News 24

Girl jumps from moving auto after seeing her father on flyover in Bareilly

बेटी को पकड़कर ले जाते पिता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हजियापुर में अपने घर से कुछ दिन पहले निकली युवती चौपुला पुल पर टेंपो से जाते वक्त पिता को मिली तो खासा हंगामा हो गया। पिता को देखकर बेटी टेंपो से कूदकर भागी तो पिता ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुल पर वाहनों को रोककर लोग तमाशा देखने लगे। भीड़ लगी तो पुलिस पहुंच गई और पिता-पुत्री को समझाकर बाइक से घर भेज दिया। 

हजियापुर निवासी व्यक्ति की बेटी कुछ दिन पहले घर से चली गई थी। पिता ने जानकारी जुटाई को पता लगा कि वह किसी युवक के संपर्क में है। तब से पिता बेटी को हर जगह तलाश कर रहा था। रविवार सुबह दस बजे उसे सूचना मिली कि बेटी ऑटो में बैठकर बदायूं रोड की ओर जा रही है। वह सुराग जुटाता हुआ बाइक से चौपुला पुल पहुंचा। वहां उसे बेटी ऑटो में जाती हुई दिखाई दे गई। 

ये भी पढ़ें- UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले, बरेली के युवक से किया था प्रेम विवाह

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button