Pilibhit News: गन्ने की पत्ती जलाने वाले पर सात किसानों के सट्टे बंद

निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी । स्रोत – गन्ना विभाग
पीलीभीत। प्रतिबंध के बाद भी जनपद के सात किसानों ने पराली जलाने की घटना को अंजाम दे दिया। ऐसे में विभाग ने किसानों के सट्टे बंद करते हुए ऑनलाइन गन्ना पर्चियों पर रोक दी है। रविवार को उप गन्ना आयुक्त राजीव राय व जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने कई गन्ना केंद्रों का निरीक्षण कर मौजूद किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया।
गन्ने की पत्ती जलाने पर बीसलपुर के सनगवां निवासी रामचंद्र पुत्र बद्री प्रसाद, अकबराबाद के मदन लाल पुत्र सियाराम, भगोतीपुर रामबाहादुर पुत्र पोथी राम, मुड़िया हुलास सुधीर कुमार पुत्र सुनील कुमार, सनगवा राजेश शुक्ला पुत्र रामचंद्र शुक्ला, जादौपुर मुकेश कुमार पुत्र छोटे, अमरिया के परम जीत कौर के गन्ना सट्टों की पर्ची रोक दी गईं हैं।
चेतावनी दी कि सर्किल के पर्वेक्षक एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक चीनी मिल की जिम्मेदारी होगी l डीसीओ डॉ. खुशी राम भार्गव ने सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत, मझोला, बीसलपुर एवं पूरनपुर को निर्देश दिए कि समितियों के कर्मचारियों को निगरानी में लगाएं। पराली जलाने की घटनाएं न हों। इस संबंध में सभी चीनी मिलों से भी किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजा जा रहा है।