पीलीभीत

Pilibhit News: बूथ से गायब मिले पदाभिहीत अधिकारी और सुपरवाइजर, वेतन रोकने के निर्देश

Connect News 24

Designated officers and supervisors found missing from the booth, instructions to stop salaries

कल्याणपुर नौंगवा में बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम । स्रोत – एसडीएम

पीलीभीत। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को अपर जिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मझोला क्षेत्र के बूथ संख्या 380 से पदाहिभीत अधिकारी और सुपरवाइजर गायब मिले। फोन भी सुपरवाइजर ने रिसीव नहीं किया। बीएसए ने को दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने नेहरु इंटर कॉलेज गुलड़िया, भिंडारा, मझोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बूथ संख्या 377 पर तैनात बीएलओ सुशीला देवी, बूथ संख्या 378 पर सरिता देवी, 379 पर मलती राय दास, बूथ संख्या 380 पर प्रेमवती मौजूद मिलीं। पदाभिहीत अधिकारी शोभा वर्मा प्रधानाध्यापक एवं सुपरवाइजर ताबिश जिया सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय टोंडरपुर गैरहाजिर पाए गए।

सुपरवाइजर से फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उक्त दिवस का दोनों कर्मियों का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिया। बूथ संख्या 377 के पास प्रपत्र संख्या 6 के 5, 7 के तीन आवेदन पत्र मौजूद पाए गए, जो जांच करने पर अपूर्ण थे।

प्रशिक्षण के बारे में जानकारी करने पर बताया कि प्रपत्र भरने के संबंध में उन्हें प्रशिक्षण नहीं दिया गया। कुछ बूथों पर प्रपत्र उपलब्ध न होने पर उप जिलाधिकारी अमरिया को प्रपत्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिंडारा में कर्मचारी मौजूद मिले। सुपरवाइजर ईदु मोहम्मद के बारे में बताया गया कि वह कंपोजिट विद्यालय गिद्धौर गए हुए हैं। सुपरवाइजर समीरुरहमान अन्य विद्यालय में जाने की बात कही गई। निरीक्षण के समय 90 वर्ष की आयु के संबंध में जानकारी करने पर तीन आवेदन मौजूद पाए गए। जो वर्तमान में जीवित है। इसके अलावा उप जिलाधिकारी सदर देवेंद्र सिंह ने कल्याणपुर नौगवां एवं देवीपुरा स्थित बूथों का निरीक्षण किया। यहां पर सभी कर्मचारी मौजूद पाए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button