UP: यहां छह माह में नौ महिलाओं का एक ही तरीके से कत्ल, सिरफिरे का जुनून या तांत्रिक का जाल, सिर धुन रही पुलिस

बरेली में नौवीं महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही व उससे सटे इलाकों में महिलाओं की हत्याओं को लेकर लोगों के जेहन में अलग-अलग सवाल कौंध रहे हैं। कोई इसे सिरफिरे का जुनून बता रहा है तो कुछ लोग इसे तंत्र साधना से जुड़ा मान रहे हैं। सभी घटनाएं एक ही शख्स ने की हैं या ज्यादा लोग अलग-अलग मकसद से ऐसा कर रहे हैं, ये भी चर्चा का विषय है।
बता दें कि यहां जून से अब तक नौ महिलाओं की हत्या हो चुका है। इनमें तीन मामलों का पुलिस खुलासा कर चुका हैं। इस बीच शीशगढ़ के गांव जगदीशपुर निवासी 57 वर्षीय उर्मिला का शव रविवार शाम को खेत में पड़ा मिला। इससे फिर साइको किलर की चर्चाएं तेज हो गईं।
इलाके में बीते छह माह में एक-एक कर नौ महिलाओं की एक ही तरीके से हत्या हो चुकी है। इन्हें अलग-अलग लोगों ने मारा या फिर कोई एक ही शख्स गांव-गांव घूमकर ये हत्याएं कर रहा है, यही चर्चा का विषय और पुलिस की तफ्तीश का केंद्र है।
ग्रामीणों और पुलिस के बीच आरोपियों और तरीके को लेकर मत भिन्नता है। अमर उजाला की टीम ने इस बारे में कई लोगों से बात की। आधे से ज्यादा लोग इसे किसी सनकी या सिरफिरे की हरकत मान रहे हैं। 30 फीसदी लोग इसे तंत्र विद्या से जोड़कर देख रहे हैं।



