कातिल की तलाश: 250 गांव रडार पर… ड्रोन से निगरानी; नौवीं महिला की हत्या के बाद एडीजी-आईजी ने संभाला मोर्चा

अफसरों ने ड्रोन के जरिए लिया इलाके का जायजा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही और उससे सटे इलाके में सिलसिलेवार हत्याओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी भी अब खेतों की खाक छान रहे हैं। शीशगढ़ इलाके में नौंवी महिला की हत्या के बाद एडीजी-आईजी और एसएसपी ने मोर्चा संभाल लिया। तीनों अधिकारियों ने सोमवार को ड्रोन उड़वाकर नदी के किनारे के जंगली इलाके का जायजा लिया।
एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान दोपहर बाद उस क्षेत्र में पहुंचे जहां घटनाएं हो रही हैं। जिस खेत में उर्मिला देवी का शव मिला था, उसका निरीक्षण किया। उससे सटे बहगुल नदी के किनारे के इलाके की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई। ग्रामीणों से बातचीत कर सिरा तलाशने की कोशिश की।
संबंधित खबर- Bareilly News: छह महीने… नौ महिलाओं की हत्या, हर बार एक जैसी कहानी; कहीं ये साइको किलर तो नहीं
कुछ लोगों ने एक महीने पहले शीशगढ़ क्षेत्र के गांव लखीमपुर में हुई वृद्धा की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं होने की शिकायत की। इससे पहले एसएसपी ने शाही थाने में आसपास के कई गांवों के प्रधानों, चौकीदारों व संभ्रांत लोगों के की घटनाएं हो रही हैं, उनसे यह स्पष्ट है कि सुनसान स्थानों पर ही महिलाओं पर हमला किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस के साथ ही जनता का साथ ज्यादा अच्छे नतीजे दे सकता है।



