बदायूं
Budaun News: ई-रिक्शा में टक्कर मारी, विरोध पर पीटा
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौंतरा निवासी बाबूराम अलापुर के उपरैला गांव में मोबाइल टावर पर रहते हैं। उनके परिवार वाले भी उनके साथ रहते हैं। आरोप है कि 20 नवंबर को उनके बेटे ओमेंद्र से गांव के बबलू और उसके साथियों ने मारपीट कर दी थी। 21 नवंबर को उनका बेटा ई-रिक्शा लेकर बदायूं जा रहा था। तभी उपरैला चौराहे पर आरोपी बबलू ने अपने ई-रिक्शा से उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बाद में उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बबलू और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संवाद