बरेली
VIDEO : बरेली में युवक ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर किया हमला, लूट का आरोप; भीड़ जुटने पर धमकी देकर भागा
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरनापुर में गांव के ही युवक ने हमला कर मैनेजर को घायल कर दिया। कर्मचारी से 1,300 रुपये भी लूट लिए। पुरनापुर निवासी सौरभ कुमार और सिमरा के अवधेश कुमार पेट्रोल पंप के पार्टनर हैं। सौरभ कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 1:30 बजे गांव का ही देशराज पेट्रोल पंप पर आकर गाली-गलौज करने लगा। उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। कर्मचारी से पेट्रोल-डीजल की बिक्री के 1,300 रुपये भी लूट लिए। मैनेजर राजेंद्रपाल ने देशराज को रोका तो लाठी से हमला कर उनको घायल कर दिया। एक ग्राहक की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



