बरेली

Bareilly News: ओसवाल चीनी मिल के जीएम पर रिपोर्ट

Connect News 24

हाफिजगंज। ओसवाल चीनी मिल क्षेत्र के बाहर से बिचौलियों के जरिये गन्ना खरीदने के मामले में गन्ना विकास समिति की सचिव मेघा चौधरी की तहरीर पर चीनी मिल के जीएम वीएन मिश्रा, गन्ना आपूर्ति करने वाले ओमेंद्र सहित चीनी मिल के अन्य कई प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, चीनी मिल के जीएम ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए छह नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

औरंगाबाद स्थित ओसवाल चीनी मिल को चालू हुए करीब एक माह हो गया है। रविवार को किसानों को जानकारी हुई कि मिल प्रबंधन बिचौलियों के माध्यम से बाहर से गन्ना खरीद रहा है। इसको लेकर शाम पांच बजे किसानों ने चीनी मिल में हंगामा करते हुए तौल व पेराई बंद करा दी।

सूचना पर विधायक डाॅ. एमपी आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। हंगामे के बीच जीएम के साथ मारपीट की गई। सहकारी गन्ना विकास समिति की सचिव मेघा चतुर्वेदी ने मौके पर जाकर जांच की। मौके पर बहेड़ी के उदरा गांव निवासी ओमेंद्र सिंह ने एंट्री टोकन दिखाया। जांच में पाया गया कि यह पर्ची चीनी मिल को 18 नवंबर को जारी की गई थी। जांच में बाहर से गन्ना खरीदने की पुष्टि होने के बाद सचिव ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

साजिश के तहत किया हमला

वहीं, चीनी मिल के जीएम वीएन मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम 6.30 बजे कुछ लोग चीनी मिल के बाहर घात लगाकर खड़े थे। इन लोगों ने किसानों को भड़काकर तौल बंद करा दी। जब वह वहां पहुंचे तो जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर हमला कर दिया गया। भागकर उन्होंने जान बचाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button