रामपुर

Rampur News: छात्र-छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Connect News 24

बिलासपुर। महर्षि दयानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए यह बुधवार अलग था। पाठ्यक्रम की किताबों से ज्ञान लेने के स्थान पर उन्होंने पुलिसिंग का पाठ पढ़ा वो भी किताबों से नहीं बल्कि कोतवाली में पुलिस के बीच पहुंचकर।

विद्यार्थियों को यह अवसर मिला अमर उजाला फाउंडेशन के थाना भ्रमण कार्यक्रम से। बुधवार को फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थी बिलासपुर कोतवाली पहुंचे। वहां विद्यार्थियों ने कोतवाली के सभी पटलों की कार्य प्रणाली को बारीकी से समझाया गया। अपराध निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को मालखाना, रिकॉर्ड रूम, बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम आदि की विस्तार से जानकारी दी। अपराध दर्ज करने से लेकर कागजी कार्रवाई में इस्तेमाल होने वाले रजिस्टरों के विषय में भी बताया।

गोष्ठी के अंदाज में चले कार्यक्रम के बीच विद्यार्थियों को से कहा गया कि बालिग होने तक कोई भी वाहन न चलाएं। परिवार के सदस्यों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया पर सील बेल्ट के प्रयोग के लिए कहें। किसी भी मुसीबत के समय डायल 112 पर फोन करें।

इससे पूर्व कस्बा चौकी प्रभारी संजय कुमार तेवतिया, दरोगा रामवीर सिंह, महिला हेड कांस्टेबल भागेश कुमारी ने कोतवाली पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस मौके पर दरोगा रामवीर सिंह, विद्यालय प्रबंधक राज किशोर गंगवार, सचिन जैन, इमरत सागर, प्रेमपाल सिंह, फूलचंद गंगवार, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, लक्ष्मी देवी, हेमलता रानी, सुंदरम, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।

किसी तरह का खतरा महसूस हो तो वह तत्काल कोतवाली का सीयूजी नंबर या डायल 112 पर फोन करें। कुछ ही देर में पुलिस उनके समक्ष पहुंचेगी और अपराधी को भागने का किसी भी स्तर पर मौका नहीं देगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से पुलिस और समाज के बीच आपसी तालमेल व यातायात सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर भी तमाम बातें साझा की। उप निरीक्षक रामवीर सिंह, विद्यालय प्रबंधक राज किशोर गंगवार, सचिन जैन, इमरत सागर, प्रेमपाल सिंह, फूलचंद गंगवार, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, लक्ष्मी देवी, हेमलता रानी, सुंदरम, अमन कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन उप निरीक्षक रामवीर सिंह ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button