बरेली

VIDEO : बुर्के में मुस्लिम छात्राओं के कैटवॉक पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने ये कहा; सपा सांसद पर भड़के

Connect News 24

मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में बुर्कानशीं छात्राओं के कैटवॉक को लेकर मचे बवाल पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हिजाब एक धार्मिक लिबास है, इसे बहस का मुद्दा न बनाया जाए। हिजाब पहनकर नुमाइश के स्टेज पर चलना फिरना इतना बड़ा जुर्म नहीं कि उन बच्चियों के खिलाफ कानूनी और शरई कार्रवाई की जाए। बता दें कि बुर्के में मुस्लिम छात्राओं के कैटवॉक पर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कड़ा एतराज जताया था, वहीं सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने इसे इस्लाम विरोधी बताते हुए छात्राओं पर कार्रवाई की मांग की थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button