रामपुर

Rampur News: 11 खनन माफिया की जब्त होगी संपत्ति

Connect News 24

रामपुर। अवैध खनन को लेकर प्रशासन के साथ ही अब पुुलिस ने भी शिकंजा कसा है। पुलिस अब 11 खनन माफिया की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

अवैध खनन को लेकर शासन और प्रशासन लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रशासन ने जहां कल जिले के 44 स्टोन क्रशरों के संचालन पर रोक लगा दी थी,वहीं अब पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। पुुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब पिछले दिनों चिन्हित किए गए 11 खनन माफिया की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुुलिस की ओर से अब तक विभिन्न थानों में खनन अधिनियम के अन्तर्गत 26 मुकदमे पंजीकृत किये गये हैं, जिनमें 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार अवैध खनन में लिप्त 11 खनन माफिया के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तगर्त कार्रवाई करते हुए चार अभियोग पंजीकृत किये गये है, जिनमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । उनके अनुसार खनन माफिया द्वारा जिन वाहनों से अवैध खनन किया जाता था उन पर भी पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन का परिवहन करने वाले 33 वाहन सीज किए गए, जबकि 295 का चालान किया गया है तथा 6,95,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उनके अनुसार उक्त पंजीकृत मुकदमों के नामित तथा प्रकाश में आये खनन माफिया द्वारा अवैध खनन से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति का पता किया जा जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से अर्जन की गयी संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) की कार्रवाई करते हुए जब्त की जायेगी ।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त गैंगस्टर एक्ट व अवैध खनन के पंजीकृत अभियोगों के गिरफ्तारी के लिए शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही है । जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button