पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला

Connect News 24

पूरनपुर। दहेज में एक लाख और बाइक की मांग पूरी न होने पर गांव चंदिया हजारा निवासी प्रियंका की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। हजारा पुलिस ने प्रियंका की ओर से उसके पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रियंका ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी गांव निवासी सुरंजन मंडल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार गांव के लोगों ने समझौता कराया। मगर ससुराल वाले नहीं माने। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर 27 नवंबर को उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया।

गाली-गलौज कर बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हजारा पुलिस ने प्रियंका की ओर से उसके पति सुरंजन मंडल, ससुर निहार मंडल, सास रंजीता मंडल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button