बरेली

Bareilly: महिला अस्पताल में कैसे लगी आग? जांच के बाद डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, फिर होगी कार्रवाई

Connect News 24

Investigation report of Mahila Hospital fire case will be submitted to DM

अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के महिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के विस्तृत कारण जानने के लिए अब वहां विद्युतीकरण के समय तय शर्तों को भी खंगाला जा रहा है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने लोक निर्माण विभाग से एसएनसीयू के भवन निर्माण संबंधी अभिलेख मांग लिए हैं। इनका परीक्षण करके देखा जाएगा विद्युतीकरण में तय मानकों का उल्लंघन करके कहां लापरवाही की गई। जांच के बाद डीएम को आख्या सौंपी जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई तय होगी।

 

अस्पताल परिसर में एसएनसीयू के भवन का निर्माण वर्ष 2016-2017 में हुआ था। विद्युत सुरक्षा निदेशालय निर्माण के समय विद्युतीकरण के लिए हुए टेंडर की शर्तों में यह देख रहा है कि जिस मानक के तार का प्रावधान वायरिंग के लिए किया गया था, उस मानक के तार इस्तेमाल हुए या नहीं। मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (एमसीबी) के मामले में भी यही जांच होगी। क्योंकि प्रारंभिक जांच में एमसीबी बॉक्स खराब मिला है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन इलेक्टि्रक सिस्टम ओके होने का दावा करता रहा। 

ये भी पढ़ें- UP News: यहां फिर चला बुलडोजर… 75 बीघा जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

इधर, मंगलवार को शॉर्ट सर्किट होने पर मासूम की जान गई तब अफसर चेते लेकिन दोषियों को चिह्नित करने के स्थान पर अपना बचाव करने में लगे हैं। वहीं डीएम के निर्देश पर जांच में जुटे विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी घटना के कारणों की पड़ताल में लगे हैं। अधिकारियों ने सीएमएस और लोक निर्माण विभाग से देर शाम भी अभिलेख लिए। जांच शनिवार तक पूरी होने की उम्मीद है। आख्या डीएम के पास भेजी जाएगी।  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button