Pilibhit News: सीता हरण और जटायु वध का मंचन

बमरौली में रामलीला मेले में लीला का मचंन करते कलाकार । संवाद
बिलसंडा। गांव बमरौली में चल रही रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण का मंचन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला ग्राउंड पर पहुंचे। कलाकारों ने दिखाया कि सोने का मृगकर देख सीताजी ने उसे पाने की जिद करतीं हैं। भगवान राम मृग का पीछा करते हैं। भगवान राम को माया रूपी मृग काफी दूर जंगलों की ओर ले जाता है। श्रीराम की मदद के लिए माता सीता लक्ष्मणजी को भेजतीं हैं। लक्ष्मणजी जाते समय कुटिया के चारों ओर धनुष से रेखा खींच देते हैं और मां सीता से उसको पार नहीं करने के लिए कहते हैं। लक्ष्मणजी के जाते ही रावण ब्राह्मण वेश में पहुंचता है और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लेता है। रास्ते में जटायु रोकने का प्रयास करता है तो रावण उसका वध कर देता है। संवाद