Pilibhit News: हजूरी रागी जत्थे ने प्रवचन से संगत को किया निहाल

अमरिया में ब्लाक प्रमुख के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री व लोग । संवाद
अमरिया। ब्लॉक प्रमुख के आवास पर अखंडपाठ एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के काफी लोग शामिल हुए।
तीन दिन से चल रहे अखंडपाठ साहिब का मंगलवार को दो बजे भोग पड़ा। इसके बाद हजूरी रागी जत्था नानकमत्ता साहिब भाई हरपेज सिंह, ज्ञानी गुरमुख सिंह, बाबा मोहन सिंह, संत बाबा शमशेर सिंह, बाबा कमलजीत सिंह हुजूर साहिब वालों ने प्रवचन कर संगत को निहाल किया और ईश्वर के चरणों में समूह मानवता और भलाई के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, सुखदेव सिंह नामधारी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब के महासचिव अमरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह पोला, प्रकाश सिंह, चरनजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद