Bareilly News: क्रिकेट लीग का विजेता बना ब्लू हाउस

द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट लीग की विजेता टीम ब्लू हाउस को ट्रॉफी सौंपते प्रधानाचार्य ए
शाहजहांपुर। द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को क्रिकेट लीग में अंतिम दिन के खेल की शुरुआत ब्लू हाउस और येलो हाउस के बीच मैच से हुई। लीग के दूसरे मैच में ब्लू हाउस ने शिक्षक समूह को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
ब्लू हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ब्लू हाउस ने 12 ओवर में 75 रन बनाए। इसमें अफ्फान ने 16, सक्षम दीक्षित ने 15 और उर्वस ने नौ रन बनाए। ब्लू हाउस ने येलो हाउस के समक्ष 76 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी येलो हाउस की टीम निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी। सिर्फ 46 रन पर पूरी टीम सिमट गई। इमाद उल हक ने 12, सुभान अली और सूर्य प्रताप ने चार-चार रन का योगदान दिया। विजेता टीम ब्लू हाउस को इंटर हाउस का खिताब दिया गया। खिलाड़ी सैयद अहमद अफ्फान को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ सीरीज घोषित किया गया। दूसरा मैच ब्लू हाउस एवं शिक्षक समूह के बीच खेला गया। इसमें शिक्षक समूह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 103 रन बनाए। फराज अहमद ने 29, अंशुल ने 22, मोहित ने 15 तथा सुबोध शुक्ला ने 11 रनों का योगदान दिया। ब्लू हाउस टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर शिक्षक समूह की टीम को पांच विकेट से पराजित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एके तिवारी ने ब्लू हाउस को विजेता और शिक्षक समूह को उप विजेता का खिताब सौंपा। सुबोध शुक्ला ने क्रिकेट लीग में व्यवस्थापक की भूमिका निभाई।
रॉयल क्रिकेट क्लब से 106 रन से जीता मैच
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से कैंट मैदान पर चल रहे कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रॉयल क्रिकेट क्लब और यूनाइटेड क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर रॉयल क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 155 रन का लक्ष्य यूनाइटेड क्लब को दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड क्लब की टीम सिर्फ 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मलिक और अभय गुर्जर ने तीन-तीन विकेट और राजा ने दो विकेट लिए। अंपायर दिनेश शर्मा और प्रिंस, स्कोरर मयूर खन्ना रहे। मयूर ने बताया कि सात दिसंबर से मयूर स्पोर्टिंग चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक सीए संजय सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हिमांशु जौहरी ने टूर्नामेंट के कुछ पुरस्कार देने की घोषणा की। संवाद



