पीलीभीत

Pilibhit News: घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला समेत दो को पीटा

Connect News 24

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। घर के बाहर नशे में गालियां देने के विरोध पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी ईश्वर दयाल के घर में घुसकर उसके सगे भाई और उसके साथियों ने परिजन के साथ मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ भी की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव निवासी बेचेलाल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना तीन जून को शाम आठ बजे की है। ईश्वर दयाल ने बताया कि उसका सगा भाई गांव निवासी बेचेलाल उसके दरवाजे पर नशे में गालियां दे रहा था। पुत्र कृष्णकांत के विरोध पर बेचेलाल ने अपने साथियों के साथ घर मेंं घुसकर तोडफ़ोड़ की और उसके पुत्र की पिटाई की।

शोर-शराबा पर बीच-वचाव को पहुंची गांव की रूपवती की पिटाई कर उनके कानों से कुंडल, नाक का फूल निकाल लिया और पिटाई की। अन्य लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली पुलिस ने ईश्वरदयाल की ओर से गांव निवासी उसके भाई बेचेलाल, बेचेलाल की पत्नी तारावती, ओम उर्फ आलोक कुमार, राहुल, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button