पीलीभीत

छह दिसंबर : सतर्क रहा पुलिस-प्रशासन

Connect News 24

मुख्य चौराहों व मिश्रित आबादी में तैनात रहा पुलिस बल

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शौर्य व काला दिवस को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। साथ ही धारा 144 भी लागू रही। धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। अधिकारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र भेज कर छह दिसंबर को जिले में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते एसपी अतुल कुमार ने सभी सीओ और थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा के निर्देश दिए।

साथ ही पूरे जिले में धारा 144 भी लागू रही। किसी भी प्रकार के विरोध, प्रदर्शन, आतिशबाजी, ज्ञापन या जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था। शहर में सभी प्रमुख चौराहों, मिश्रित आबादी और धार्मिक स्थलों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।

शहर में पांच इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर, 30 कांस्टेबल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई थी ताकि किसी प्रकार की खुराफात न हो सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button