पीलीभीत

Pilibhit News: बिना हस्ताक्षर के वेयरहाउस में नहीं कर सकेगा कोई प्रवेश

Connect News 24

पीलीभीत। बिना हस्ताक्षर अब कोई वेयरहाउस परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस आशय के निर्देश डीएम ने दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने वेयरहाउस पहुंचकर ईवीएम, वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया देखी। निरीक्षण के दौरान एफएलसी ओके एवं नॉट ओके मशीनों को अलग-अलग सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए कार्य पूर्ण कराया जाए।

इस दौरान उन्होंने डीएफएमडी, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी, साफ सफाई व्यवस्था, शौचालय व सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा जो ठीक मिलीं। सुरक्षा कर्मियों को बिना हस्ताक्षर के किसी को अंदर प्रवेश न देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी रामसिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button