बदायूं

Budaun News: दातागंज में यूपी-112 पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

Connect News 24

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव उरैना गौटिया में एक शराबी ने यूपी-112 पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उसने सिपाहियों के साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। सिपाहियों ने बमुश्किल आरोपी को पकड़ा और उसे कोतवाली ले गए। बाद में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

यूपी-112 पीआरवी पर तैनात सिपाही केशव सिंह के मुताबिक, उरैना गौटिया के एक व्यक्ति ने कॉल की थी कि उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब कॉल करने वाले ओमवीर को तलाश किया तो उसने बताया कि विवाद गांव के अजीत और रामशिव के बीच है। जब पुलिस टीम ने अजीत से बात की तो वह नशे में था।

वह लगातार जमीन को कब्जा मुक्त कराने की बात कह रहा था। पुलिस टीम ने कहा कि पहले राजस्व टीम के साथ जांच होगी। इसके बाद कार्रवाई होगी, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस कर्मियों से भिड़ गया। उनके साथ मारपीट कर दी। गाड़ी पर ईंटें फेंकने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे जैसे-तैसे पकड़ा। इसमें सिपाही केशव सिंह को चोट आ गई।

गाड़ी की एक लाइट भी टूट गई। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। बाद में केशव सिंह ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम से ही मारपीट कर दी थी। उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button