रामपुर

Rampur News: ब्रेकर में खराबी के चलते दढि़याल में 13 घंटे ठप रही बिजली

Connect News 24

दढि़याल। नगर सहित क्षेत्र में मंगलवार को 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली ठप रही। इस दौरान मात्र 20 मिनट के लिए लोगों को बिजली मिल सकी। विभागीय कर्मी बिजलीघर के ब्रेकर में खराबी और रोस्टिंग को इसकी बजह बात रहे हैं। जबकि बिजली गायब रहने से लोगों को गर्मी और पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। वहीं भाकियू ने विभागीय कर्मियों पर लाइन में खराबी के नाम पर बिजली की अघोषित कटौती करने का आरोप लगाया है और आंदोलन की चेतावनी दी है।

सोमवार की रात करीब 2 बजे अचानक नगर सहित क्षेत्र की बिजली गायब हो गयी। इससे बिजलीघर से जुड़े नगर और क्षेत्र के 40 से अधिक ग्रामों में अंधेरा पसर गया। सुबह होने पर भी लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई। इससे लोगों को पेयजल आदि समस्याओं का सामना करना पड़ा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे 20 मिनट के लिए बिजली मिली लेकिन उसके बाद फिर लोगों को 4 घंटे और बिजली से महरूम रहना पड़ा। इस दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अपराह्न साढ़े तीन बजे पुन: बिजली मिलने पर लोगों को राहत मिल सकी। पता करने पर बिजली कर्मियों ने बिजलीघर के ब्रेकर में खराबी और उसके बाद रोस्टिंग को बिजली गायब रहने का कारण बताया।

वहीं क्षेत्र में बिजली की अव्यवस्था पर भाकियू ने रोष व्यक्त किया है जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों और कर्मियों पर लाइन में खराबी के नाम पर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button