बदायूं

बोर्ड परीक्षा : 11 दिसंबर तक हो सकेगा त्रुटियों में संशोधन

Connect News 24

संशोधन प्रक्रिया में नहीं बदला जाएगा परीक्षार्थी का पूरा नाम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन में त्रुटियों में संशोधन के लिए 11 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके बाद किसी भी प्रत्यावेदन में कोई संशोधन संभव नहीं होगा। साथ ही संशोधन के दौरान परीक्षार्थी का पूरा नाम नहीं बदला जाएगा।

जिले में 282 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें हाईस्कूल के 36403 और इंटरमीडिएट 27763 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जो इस बार बोर्ड परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इन परीक्षार्थियों के नाम, माता के नाम, पिता के नाम की स्पेलिंग की गलतियों, विषय कोड की गलतियों में सुधार के लिए पहले भी मौके दिए जा चुके हैं।

इसके बाद भी स्कूल संचालकों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। ऐसे में बोर्ड कार्यालय ने परीक्षार्थियों को 11 दिसंबर तक का अंतिम मौका दिया है। साथ ही कहा गया है कि इसके बाद किसी भी प्रत्यावेदन में संशोधन नहीं होगा। हालांकि संशोधन के दौरान किसी भी परीक्षार्थी का पूरा नाम नहीं बदला जाएगा।

इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बोर्ड कार्यालय ने पंजीकृत परीक्षार्थियों के डाटा में त्रुटियों में संशोधन के लिए 11 दिसंबर का समय दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button