रामपुर

Rampur News: प्रेम कुमारी की देह से रिसर्च करेंगे मेडिकल काॅलेज के छात्र

Connect News 24

रामपुर। रामपुर की 95 साल की प्रेम कुमारी जैन की देह से टीएमयू के मेडिकल काॅलेज के छात्र रिसर्च करेंगे। उनकी देह को निधन के बाद परिवार के लोगों ने उनकी इच्छा के अनुसार मेडिकल काॅलेज को दान कर दिया। निधन के बाद नेत्रदान भी किया गया।

दान पुण्य के नाम पर बड़े बड़े काम किए जाते हैं। कुछ लोग मृत्युपरांत नेत्रदान करते हैं तो कुछ लोग देह दान। रामपुर में कलक्ट्रेट के सामने रहने वाली 95 साल की प्रेम कुमारी जैन ने कुछ समय पहले मृत्युपरांत नेत्रदान और देहदान दोनों करने की अंतिम इच्छा परिजनों से जताई थी। प्रेम कुमारी जैन का देहांत सोमवार की रात में हो गया था। उनकी आखिरी इच्छा के अनुसार परिवार वालों ने उनका देहदान का निर्णय लिया। रामपुर नागरिक समाज के अध्यक्ष सतीश भाटिया ने बताया कि प्रेम कुमारी जैन के तीनों बेटे इंजीनियर वीरेंद्र जैन, सतेंद्र जैन और जितेंद्र कुमार जैन ने नेत्रदान के साथ देहदान कराने के लिए संपर्क किया था,जिसके बाद टीएमयू के मेडिकल कॉलेज से संपर्क साधा गया,जहां से देहदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। उनका देहदान कराया गया है। प्रेम कुमारी का पहले नेत्रदान कराया गया और फिर टीएमयू को देहदान कर दिया गया। उनकी देह से अब रिसर्च की जाएगी।

देहदान कराने की प्रक्रिया रामपुर नागरिक समाज ने वर्ष 2013 में की थी। अब तक पांच लोग देहदान कर चुके हैं। रामपुर नागरिक समाज के अध्यक्ष सतीश भाटिया ने बताया कि पहला देहदान जिला अस्पताल के पास रहने वाले ग्रीश चंद्र श्रीवास्तव, दूसरा देहदान देहदान आवास विकास निवासी जुगल किशोर जैन, तीसरा पट्टी टोला निवासी आशा गुप्ता, चौथा आवास विकास निवासी शरद गुप्ता का हुआ था। अब यह पांचवां देहदान हुआ है।

प्रेम कुमारी जैन के निधन के बाद गांधी समाधि के निकट एक मंडप में उनको श्रद्धांजंलि दी गई। इस दौरान प्रेम कुमारी जैन द्वारा देहदान किए जाने को महादान बताया। इस मौके पर भारत भूषण जैन, किशोरी लाल, बिलासपुर के समाजसेवी संदेश जैन, अखिलेश जैन, विनोद बिहारी जैन,दिनेश जैन, रमेश जैन, नरेंद्र कुमार जैन, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button