बरेली
बरेली में एक कॉल रिकार्डिंग और सिपाही को कर दिया सस्पेंड एसपी ट्रैफिक के स्थानांतरण के अधिकार किए सीज
बरेली में एक कॉल ने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है. यह दो सिपाहियों की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि यह डायल 112 के दो सिपाहियों की बातचीत है. दैनिक जागरण आई नेक्स्ट इस रिकॉर्डिंग की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तत्काल प्रभाव से सिपाही पुष्पेंद्र सिंहह रजत को निलंबित कर दिया है.



