के.सी.एम.टी. कैंपस – 2 में किया गया नव प्रवेशित छात्रों के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन ।
पी जी ऑफ मैनेजमेंट , के सी एम टी कैंपस – 2 के प्रांगण में नव प्रवेशित छात्रों के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पण के साथ किया गया। महाविद्यालय के डीन डॉक्टर रविजीत सिंह जी ने सभी छात्रों का स्वागत किया तथा छात्रों को कुछ आवश्यक नियम बताएं ।





महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने सभी नव प्रवेशित छात्रों को कॉलेज लाइफ में प्रवेश हेतु बधाई दी तथा छात्रों हेतु एक प्रेरणादायी प्रस्तुती दी जिसमें सबसे पहले प्राचार्य ने छात्रों को एक वयस्क की तरह व्यवहार करने हेतु तैयार रहने के लिए कहा। छात्रों को बताया की वह एक्टिव रहें, प्रतिभाग करें तथा एक दूसरे का सहयोग करें। डॉ प्रवीण रस्तोगी ने छात्रों को सृजनात्मक बनने तथा कौशल को विकसित करने हेतु सलाह दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि जीवन में बिना संघर्ष के कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता क्योंकि संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उस सीढ़ी पर बिना पैर रखे व्यक्ति शीर्ष पर नहीं पहुंच सकता।

महाविद्यालय के प्रोफेसर रमेश चंद्र कटियार ने छात्रों को जीवन का मूल्य तथा महत्व बताया। इसके पश्चात नव प्रवेशित छात्रों ने एक-एक करके अपना परिचय दिया तथा उन्होंने बताया कि उनका महाविद्यालय के प्रथम दिवस का अनुभव बहुत अच्छा रहा । कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर.सी. कटियार सर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों तथा शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।









