धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी आबिद गिरफ्तार: बबलू बनकर लूटी थी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़ित युवती और आरोपी आबिद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी आबिद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना भुता के गांव मल्हपुर निवासी युवक आबिद ने युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया था।
भुता क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी सीबीगंज में क्षेत्र में हुई थी। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसने 22 मई को सुभाषनगर थाने में आबिद प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। बताया था कि आबिद अपना नाम बबलू बताता था। हाथ में कलावा बांधकर माथे पर तिलक लगाता था। उसे प्रेम संबंधों में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने कई फोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।



