बरेली

एक सप्ताह से विवाहिता लापता: पति पर गायब करने का आरोप, CCTV फुटेज में दिखा कुछ ऐसा; टेंशन में घरवाले

Connect News 24

Woman missing for a week caught on CCTV footage in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले महिला लापता हो गई। मायका पक्ष ने शनिवार को पति पर उसे गायब करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला की तलाश में पुलिस टीम नैनीताल भेजी गई है।

आलोकनगर निवासी अभिषेक चौधरी की पत्नी सविता उत्तराखंड के पंतनगर की निवासी हैं। वह काफी समय से अवसादग्रस्त हैं। अभिषेक के मुताबिक एक सप्ताह पहले सविता ससुराल छोड़कर चली गईं। इसकी जानकारी सुबह हुई। अभिषेक ने इज्जतनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो

पुलिस ने जांच की तो आसपास के सीसीटीवी कैमरों में सविता की तस्वीर आई। ससुरालवालों के मुताबिक फुटेज से पता लग रहा है कि सविता कानपुर से हल्द्वानी जाने वाली बस में बैठकर चली गईं। इसके बाद सविता के हल्द्वानी से नैनीताल की बस में बैठने का पता लगा। उसके बाद से सविता का कुछ पता नहीं चल रहा है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button