बदायूं

Budaun News: बनेई के दो गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई, मकान किए सील

Connect News 24

Action against two gangsters of Banei, houses sealed

बनेई गांव में मकान जब्त के दौरान विलाप करते परिजन।

गोकशी के मामले में नामजद हैं दोनों गैंगस्टर

संवाद न्यूज एजेंसी

कुंवरगांव (बदायूं)। शुक्रवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बनेई पहुंचकर दो गैंगस्टरों की मकान सील कर दिए। इससे पहले गांव में लाउडस्पीकर से अधिकारियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। गैंगस्टरों के मकान खाली कराए गए।

गांव बनेई निवासी आरिफ पुत्र इशरत अली और कामिल पुत्र नफीउद्दीन समेत छह लोगों के खिलाफ 11 जुलाई 2022 को गोकशी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सभी छह लोग हाथ पकड़े गए थे। बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

सुनवाई करते हुए डीएम ने आरिफ और कामिल के मकान जब्त करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शुक्रवार को तहसीलदार करनवीर सिंह, इंसपेक्टर सुरेश चंद गौतम, अपराध निरीक्षक रवि शंकर टीम लेकर बनेई गांव पहुंचे। पहले उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से परिवार वालों को सचेत किया। उन्हें घर का सामान बाहर निकालने का समय दिया गया।

करीब एक घंटे तक गैंगस्टरों के परिवार वाले अपना सामान बाहर निकाल पाए। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके मकान जब्त कर लिए। मकान पर एक नोटिस चस्पा भी करा दिया गया है। इस दौरान कानून-गो प्रभान सिंह, कुंवरगांव लेखपाल आकाश सक्सेना, हलका लेखपाल प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

बनेई गांव में मकान जब्त के दौरान विलाप करते परिजन।

बनेई गांव में मकान जब्त के दौरान विलाप करते परिजन।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button