मनोरंजन

परिणीति-राघव की की सगाई के बाद इमोशनल हुईं एक्ट्रेस की मां, दिल छूने वाले नोट में लिखी ये बात

Connect News 24

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा काफी समय से सुर्खियो में हैं. कपल ने शनिवार को दिल्ली में एक इंटीमेट सेरेमनी में इंगेजमेंट की थी. फिलहाल इस जोड़ी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वहीं इंगेजमेंट सेरेमनी के एक दिन बाद परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कपल के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है.

परिणीति-राघव की सगाई के बाद एक्ट्रेस की मां ने लिखा नोट
शनिवार, 13 मई को परिणीति और राघल की रोका सेरेमनी हुई थी. वहीं एक्ट्रेस की मां रीना चोपड़ा ने रविवार को सगाई समारोह से परिणीति और राघव की एक तस्वीर शेयर की और कपल के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा. एक्ट्रेस की मां ने खुद को वास्तव में धन्य’ कहा और यहां तक ​​कि भगवान को भी थैंक्यू कहा. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, “आपकी लाइफ में ऐसी वजहें हैं जो आपको बार-बार और हर समय यह विश्वास दिलाते हैं कि वहां एक भगवान है. यह उनमें से एक है ….ट्रूली ब्लेश्ड, थैंक्यू गॉड. मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो पहुंचे हैं और उन्हें जो आपने आशीर्वाद और शुभकामनाएं  दी हैं.”

 


परिणीति की मां ने एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें भी की शेयर
परिणीति की मां ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक्ट्रेस की इंगेजमेंट सेरेमनी की इनसाइड झलक शेयर की है. तस्वीरों में वह अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ पोज देती नजर आ रही थीं. तस्वीरों में से एक में प्रियंका चोपड़ा भी दिखीं, जो परिणीति के स्पेशल डे के लिए लंदन से आई थीं.

परिणीति चोपड़ा वर्क फ्रंट
परिणीति को आखिरी बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘उंचाई’ में देखा गया था. जल्द ही  वह इम्तियाज अली की ‘चमकिला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- Watch:  Kapil Sharma ने बेटी अनायरा संग ब्लैक में ट्विनिंग कर किया रैंप वॉक, फैंस बोले- ‘अब्दु रोजिक की बहन लगती है’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button