Bareilly News: शहर की सरकार में 22 मुस्लिम पार्षद, इनमें 12 सपा के; भाजपा का यह ‘दांव’ रहा फेल

बरेली नगर निगम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली नगर निगम के चुनाव में भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों को मतदाताओं ने दरकिनार कर दिया। शहर की सरकार में शामिल 22 मुस्लिम नुमाइंदों में से सर्वाधिक 12 सपा के हैं। निर्दलीय पार्षदों में पांच मुस्लिम हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर तीन पार्षद जीते हैं। पिछली बार सिर्फ एक ही पार्षद कांग्रेस का था। इस लिहाज से कांग्रेस पर मुस्लिमों का भरोसा कुछ हद तक बढ़ा है। रालोद और एआईएमआईएम के एक-एक मुस्लिम प्रत्याशी जीते हैं।
ये मुस्लिम प्रत्याशी जीते
सपा: आबदा बेगम, इरफाना सलीम, निघत परवीन, सलीम अहमद, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद गुलवशर, अब्दुल कय्यूम खां, इकबाल अहमद अंसारी, अलीम खां, उमान खान, शमीम अहमद, आरिफ कुरैशी।
कांग्रेस: मैहसर खान, महशर जहां, इशरत जहां।
निर्दलीय: कामिल हुसैन, सैय्यद रेहान अली, अनीस मियां, मोहम्मद नासिर, जैनब परवीन।
एआईएमआईएम: फरीकन बेगम।
रालोद: मोहम्मद सलमान।



