Schools

कॉमन मैनेजमेंट ऐडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए परीक्षा में क्या हुआ बड़ा बदलाव

Connect News 24

CMAT 2023 Admit Card: कॉमन मैनेजमेंट ऐडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी कर दिया गया है. सीमैट एडमिट कार्ड 2023 के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वो सीमैट की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोज कर सकते हैं.

कैसे करना है एडमिट कार्ड डाउनलोड

CMAT 2023 Admit Card को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करके अपना अप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी भरनी होगी. जैसे ही आप इस पूरे प्रक्रिया को पूरा करेंगे आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं. आपको बता दें, एनटीए ने इस परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी थी, ताकि उम्मीदवार समय रहते परीक्षा के लिए अपना ट्रेवेल प्लान बना लें. 

400 नंबरों की होगी परीक्षा

कॉमन मैनेजमेंट टेस्ट के मुताबिक, सीमैट 2023 की प्रवेश परीक्षा 400 नंबरों की होगी, इसमें अलग-अलग विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इन विषयों में क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंड डाटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रीहेंशन, जनरल अवेयरनेस और इन्नोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप जैसे विषय शामिल हैं. इन सभी विषयों से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही आंसर के लिए 4 नंबर मिलेंगे और हर गलत आंसर के लिए 1 नंबर काटा जाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या CRICKET का फुल फॉर्म जानते हैं आप? जानिए इसे जेंटलमैन गेम क्यों कहा जाता है

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button