Rampur News: बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चमका अदनान, मिला फर्स्ट प्राइज
शाहबाद। शाहबाद में पहली बार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें अमरोहा, रामपुर सैफनी और शाहबाद समेत कई स्थानों के युवकों ने बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
शाहबाद के एक बैक्वेट हॉल में रविवार रात को मुरादाबाद बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन यूपी के नेतृत्व में मूंस्टर फिटनेस क्लब चैंपियनशिप की ओर से आयोजन किया गया। इस बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले शाहबाद नगर पंचायत चेयरमैन के पति वसीम खान और लियाकत खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। कई घंटे तक लगातार चली बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम पुरस्कार शाहबाद के अदनान ने जीता। जबकि जूनियर शाहबाद का खिताब साद खान, ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब फरमान और मसल्स मैन का खिताब दानिश कुरैशी के नाम दर्ज हुआ। सभी विजेताओं को आए हुए अतिथियों द्वारा मेडल ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन के पति वसीम खान, लियाकत खान, सदाकत उर्फ शप्पू खान, पप्पू खान, डॉक्टर आफाक, जफर खान, तालिब मलिक, आयोजक बाबर खान, यावर खान, माहिर, बादशाह, अनीस समेत अन्य लोग मौजूद रहे।