यूपी: उमेश की हत्या के बाद मैंने असद की भगाने में की थी मदद, मॉल से आते थे अशरफ के लिए बिस्किट, आतिन का खुलासा

पुलिस की गिरफ्त में आतिन जफर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में माफिया अतीक अहमद के खास मुंशी रहे जफरुल्ला के बेटे आतिन जफर ने गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अतीक अहमद के बेटे असद और भाई अशरफ का खास गुर्गा था। बरेली जिला जेल में बंद अशरफ को लखनऊ के एक बड़े मॉल से एक मशहूर कंपनी के बिस्किट लाकर देता था जो उसे बेहद पसंद थे।
प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र में रहने वाला जफरुल्ला माफिया अतीक अहमद का बेहद खास था। जफरुल्ला ही अतीक अहमद के राजनीतिक भाषण तैयार करता था। लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल के अपहरण कांड में अतीक अहमद के साथ ही जफरुल्ला को भी आरोपी बनाया गया था।
तब से जफरुल्ला लखनऊ सेंट्रल जेल में है, लेकिन उसका बेटा आतिन अतीक अहमद के बेटे असद और अशरफ के साले सद्दाम के साथ नेटवर्क चला रहा था। उमेश पाल की हत्या की साजिश का तानाबाना तैयार होते वक्त असद बरेली जिला जेल में बंद चाचा अशरफ से मिलने आया था। असद के साथ आतिन भी था।
आतिन ने बताया कि अशरफ को महंगे बिस्किट पसंद थे। लखनऊ के मॉल से ये बिस्किट और कुछ जरूरी सामान खरीदकर वह असद और इरफान के साथ बरेली आया था और अशरफ से मुलाकात की थी। इस दौरान लल्ला गद्दी और सद्दाम भी मिले थे। जेल में सिपाही शिवहरि ने उसे अशरफ से मिलवाया था।



