हैवानियत के बाद कत्ल: हत्यारे छोड़ गए दरिंदगी के निशान, जिसने भी शव देखा समझ गया पूरी कहानी, सीरियल किलर…

बरेली में दरिंदगी के बाद महिला की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही इलाके में दरिंदगी के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर को उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। 35 दिन में यह तीसरी वारदात है। हैरत की बात यह है कि तीनों वारदात में कई समानताएं हैं।
महिला के हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भले ही फरार हो गए, लेकिन घटनास्थल पर दरिंदगी के निशान छोड़ गए हैं। जिस भी शख्स ने शव की स्थिति देखी, वह बर्बरता से पहले की पूरी कहानी समझ गया। झाड़ियों में मिले संघर्ष के निशान भी इसकी पुष्टि करते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला का शव घास की गठरी के ऊपर पेट के बल पड़ा था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले में उसी की साड़ी का फंदा कसा था। ब्लाउज का एक हिस्सा उतरा था। मौके पर बिछी और टूटी हुई झाड़ियों में चूड़ियों के टुकड़े पड़े थे।
परिवार के लोग शव झाड़ियों से निकालकर खुले स्थान पर लाए। तब पता चला कि कि बायां हाथ टूटा है। निजी अंग पर खरोंच और पेट पर चोट के निशान मिले। जीभ निकली हुई थी। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पति ने बताया कि खड़ुआ, नथुनी और कुंडल गायब हैं।



