UP News: होटल के कमरे में इस हाल में मिले युवक और युवती, कारनामे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

युवक और युवती से पूछताछ करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में पुलिस ने ऐसे जोड़े को पकड़ा गया, जो शहर के कई होटल मालिकों को चूना लगा चुका था। युवक और युवती होटल में ठहरते थे, खाना खाते थे और भुगतान किए बिना ही चकमा देकर निकल जाते थे। शनिवार रात 12 बजे हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को होटल में पकड़ लिया। नशा होने के शक में दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
शहर के होटल मालिकों ने अपनी एसोसिएशन का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। शनिवार को उस पर एक युवक और युवती के फोटो और वीडियो डालकर जानकारी दी गई कि ये लोग कई दिन तक होटलों में रुककर बिना भुगतान किए ही खिसक जाते हैं।
ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर



