बरेली

कांवड़ियों का रास्ता रोकने पर हंगामा: दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताकर रोका, आठ घंटे रहा तनाव

Connect News 24

Uproar overn blocking the way of Kanwariyas in bareilly

लोगों से बात करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव मनौना में शनिवार देर शाम दूसरे समुदाय के लोगों ने गंगा जल लेने कछला घाट जा रहे कांवड़ियों का रास्ता रोक दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होने पर आसपास के थानों से भी फोर्स को बुला लिया गया। देर रात एक बजे तक एसडीएम गोविंद मौर्य, सीओ डॉ. दीपशिखा फोर्स के साथ गांव में जमे रहे। रात करीब 2:30 बजे कांवड़ियों का जत्था गांव से निकलकर शिव मंदिर पहुंचा। 

मनौना गांव में कांवड़ियों का जत्था शनिवार देर शाम करीब सात बजे गांव के होली चौक से कछला घाट के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे डीजे पर भक्ति गीत चल रहे थे। होली चौक से बाजार जाते वक्त रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताकर जत्थे को रोक दिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर आंवला सतीश कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

चार थानों की फोर्स बुलानी पड़ी

कांवड़ियों को समझाकर पुलिस ने डीजे बंद कराया तो माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। एसडीएम गोविंद मौर्य और सीओ डॉ. दीपशिखा भी मौके पर पहुंच गईं। सिरौली, बिशारतगंज, भमोरा और अलीगंज थानों से भी फोर्स को बुला लिया गया। अधिकारियों ने किसी तरह कांवड़ियों को गांव से बाहर निकाला। गांव के बाहर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। वह उसी रूट से डीजे के साथ जत्था लेकर निकलने पर अड़ गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button