मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की AI तस्वीरें आईं सामने, यूजर ने कहा- ‘ये श्रद्धा कपूर है या चुड़ैल?’

Connect News 24

AI Photos Of Actresses In Old Age: AI एंथुजियास्ट साहिद ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की एआई जेनेरेटेड तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की है कि बूढ़े होने के बाद वो कैसे दिखाई देंगे. साहिद ने दीपिका पादुकोण, कृति सेनन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट की एआई जेनेरेटेड तस्वीरें बनाई हैं जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं. 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए साहिद ने कैप्शन में लिखा, मैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को समय बीतने के साथ-साथ उम्र बढ़ने के साथ-साथ नॉलेज और सुंदरता को अपनाने की कल्पना करता हूं. मिडजर्नी एआई का इस्तेमाल करके बनाया गया है. AI जेनेरेटेड इन तस्वीरों में एक्ट्रेसेस झूलती हुई स्किन, आंखों के नीचे काले घेरे और चेहरे पर झुर्रियों के साथ काफी डरावनी लग रही हैं. जहां कुछ फैंस इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस को एक्ट्रेसेस के बुढ़ापे की ये तस्वीरें कुछ खास पसंद नहीं आईं और वे इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.


फैंस के आ रहे मिले-जुले रिएक्शन
कुछ लोग पोस्ट को लेकर नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये फोटो अगर इन एक्ट्रेस ने देख ली तो हार्ट अटैक आ जाएगा उनको.’  श्रद्धा कपूर की एआई फोटो को लेकर एक शख्स ने लिखा, ‘ये श्रद्धा है या चुड़ैल?’, इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘ये अनरियल जैसा लग रहा है भाई.’

कुछ यूजर इन तस्वीरों की तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह सब सनक जल्द ही दूर हो जाएगी, ‘जब हमें एहसास होता है कि कुछ भी उम्र बढ़ने के ह्युमन और और ह्युमन एक्सपीरीयंस को पार नहीं कर सकता है.’ एक दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘इमैजिनेशन का अद्भुत नमूना, हैरान कर देने वाला जो एआई किया, एक फिनोमिनल आउटपुट के साथ.. बधाई, भगवान भला करे.’

एक और शख्स ने कमेंट किया, ‘ऐश्वर्या की बात ही अलग है बॉस’, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका अब भी खूबसूरत दिखती हैं.’

ये भी पढ़ें: Mission Impossible: ‘मिशन: इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग पार्ट 1’ के साथ टॉम क्रूज की वापसी, ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 12 जून को होगी रिलीज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button