शाहजहाँपुर

UP News: शाहजहांपुर में अस्पताल संचालिका का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Connect News 24

hospital owner found dead in the hospital in shahjahanpur

अस्पताल संचालिका रुचि सक्सेना का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के कुर्रिया कलां मार्ग पर स्थित एवन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर की संचालिका रुचि सक्सेना का शव बुधवार रात अस्पताल में ही पंखे से लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। रचि के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वे जांच की मांग कर रहे हैं।

हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव उधरनपुर निवासी मुलायम सक्सेना की पत्नी रुचि सक्सेना कांट में एवन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर नाम से अस्पताल चलाती थीं। बुधवार रात करीब दो बजे अस्पताल के चैंबर में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटका मिला। 

अस्पताल में ही रहती थीं रुचि

स्टाफ ने रुचि सक्सेना का शव लटका देखा तो अस्पताल में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही रुचि के परिजन अस्पताल पहुंच गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पति मुलायम ने बताया कि रुचि अस्पताल में ही रहती थी। कभी कभार ही घर पर आती-जाती थीं। 

भाभी का नाम और देवरों की कारिस्तानी: सराफ के पास पहुंचे युवक, चेन गिरवी रख ली रकम, सच जान व्यापारी के उड़े होश

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button