शाहजहाँपुर

नववर्ष से हर हिंदू के घर पहुंचेंगे अयोध्या से आए अक्षत : देवराज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 13 Dec 2023 12:37 AM IST

Akshat from Ayodhya will reach every Hindu's home from New Year: Devraj

आरएसएस की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संस्था

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर की बैठक मंगलवार को संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम और वहां से आए पूजित अक्षत को एक जनवरी से हर हिंदू के घर पहुंचाने की जानकारी दी गई।

संघ के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख देवराज ने कहा कि पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार (22 जनवरी 2024) के शुभ दिन पर प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित कर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए अयोध्या से आए पवित्र अक्षत, श्रीराम की प्रतिमा और मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित पत्रक हर हिंदू के घर तक पहुंचाने का दायित्व आरएसएस कार्यकर्ताओं का है। विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन सभी लोगों से अपने घरों पर शाम को दीपक जलाने की अपील की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी विनय अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर महानगर संघ चालक रमेश चंद्र सक्सेना, सह महानगर संघ चालक डाॅ. एसके मिश्रा, विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा, महानगर प्रचारक मंजीत, महानगर कार्यवाह धर्मेंद्र, विभाग संपर्क प्रमुख ईशपाल सिंह, महानगर संपर्क प्रमुख डाॅ. आलोक सिंह मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button