Budaun News: शासन से मिलीं 11 एंबुलेंस चालकों को सौंपी

महिला अस्पताल में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक। संवाद
बदायूं। जिले में कंडम हाे चुकीं एंबुलेंस की जगह शासन से मिलीं 11 एंबुलेंस को मंगलवार को सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार के साथ चालकों के हवाले किया। बाद में हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया गया।
एंबुलेंस संचालक संस्था के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के बच्चों को घर से सरकारी अस्पताल लाने-ले जाने का काम करती है। 108 एंबुलेंस सेवा से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में मदद ली जा सकती है। यह सेवा भी नि:शुल्क है। नई एंबुलेंस सीएचसी समरेर, दातागंज, म्याऊ, ककराला, आसफपुर, बिसौली, बिनावर, इस्लामनगर और बिल्सी को दी गईं हैं। संवाद



