बदायूं

अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह

Connect News 24

bride refused to marry the groom and married her cousin in Budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार

बदायूं जिले में दुल्हन की फुफेरे भाई से नजदीकी ने बिल्सी क्षेत्र से आई बरात की खुशियों में रंग में भंग डाल दिया। दूल्हे को जब इसकी भनक लगी तो उसने देख लेने की धमकी दे डाली। इसी बात पर बिफरी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने अपने फुफेरे भाई संग सात फेरे ले लिए। उधर, रिश्तेदारों की मध्यस्थता में दुल्हन की सहेली के रूप में बिल्सी क्षेत्र वाले दूल्हे को भी हमसफर मिल गया।

मामला बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक व्यक्ति की बेटी की बरात बिल्सी क्षेत्र से आई थी। नाश्ता करने के बाद बरात चढ़ाने के लिए बराती मौजमस्ती में थे। बताते हैं कि बरात चढ़त से पहले दूल्हे ने दुल्हन को फोन कर धमका दिया था कि फुफेरे भाई को लेकर ऐसे ही चला तो वह शादी के बाद उसे देख लेगा। 

दूल्हे के पिता ने बुलाई पुलिस 

उसी समय गुस्साई दुल्हन ने बरात चढ़त के दौरान ही शादी करने से इनकार कर दिया। माहौल बिगड़ता देख दूल्हे के पिता ने पुलिस बुला ली। दरअसल, दुल्हन अपने फुफेरे भाई के संपर्क में थी, इस कारण शादी टूट गई। इसके बाद दुल्हन के पिता ने बेटी की भावनाओं को समझते हुए कासगंज जिले के निवासी उसके फुफेरे भाई से उसकी शादी का ऐलान कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button