Shahjahanpur: हाईवे पर वाहन से टकराई दिल्ली के जीबी हॉस्पिटल की एंबुलेंस, चालक की मौत, साथी घायल

हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त एंबुलेंस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में असम से मरीज छोड़कर लौट रही एंबुलेंस सोमवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिल्ली के जीबी हॉस्पिटल की एंबुलेंस लेकर चालक प्रदीप पुत्र विजेंद्र निवासी ताहीरपुर अपने साथी अंकित निवासी दिलशाद गार्डन के साथ मरीज छोड़ने के लिए असम गया था। मरीज छोड़कर दोनों वापस दिल्ली जा रहे थे। तिलहर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय सुबह करीब पांच बजे एंबुलेंस किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: ट्रक की टक्कर से दंपती समेत तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल; बाइक पर सवार थे चारों
