मनोरंजन

जया बच्चन को इस नाम से पुकारते हैं अमिताभ बच्चन, केबीसी 15 में बिग बी ने खोल दिया राज

Connect News 24

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan: कौन बनेगा करोड़पति 15 का हालिया एपिसोड होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा बिहार के सुजीत कुमार का हॉट सीट पर स्वागत करने के साथ शुरू हुआ. इस दौरान उन्होंने अभिनेता के साथ दिलचस्प बातचीत भी की.

अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन के बारे में बात की

शो शुरु होने पर कंटेस्टेंट सुजीत ने खुद को ड्राइवर बताया जो बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे है. सुजीत बताते है कि वह अपनी पत्नी को मैडम जी कहते है. यह सुनकर अमिताभ बताते हैं कि वह भी पहले अपनी अर्धांगिनी को मैडम कहकर बुलाते थे. 

 KBC 15 में कंटेस्टेंट के सामने बिग बी ने खोल दिया राज

बिग बी ने कहा- ‘हम भी पहले कभी मैडम इस्तेमाल किया करते थे. काम के समय आसान हो जाता था. जैसे अरे मैडम जी जरा यहां आइए तो’, सुजीत फिर अभिनेता से पूछते हैं कि वह अब जया बच्चन को कैसे बुलाते हैं. इस पर बिग बी ने खुलासा किया कि वह अब उन्हें देवी जी कहकर बुलाते हैं.

इसके बाद सुजीत कुमार खेल शुरू करते हैं और बिना किसी लाइफलाइन का यूज किए आसानी से खेलते हैं जब तक कि उन्हें 40,000 रुपये के सवाल का सामना नहीं करना पड़ता. जो था- 2021 के आकलन के अनुसार, इनमें से किस भारतीय राज्य में क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में सबसे कम वन क्षेत्र था? सुजीत ऑडियंस पोल के माध्यम से चुने गए ऑप्शन A यानी राजस्थान को चुनते हैं और रकम जीत जाते हैं.

 

अगला सवाल 6,40,000 रुपये के लिए स्क्रीन पर आता है. जो था- इनमें से किस प्रसिद्ध पार्श्व गायक का संयुक्त राज्य अमेरिका में संगीत कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया? सुजीत सही ऑप्शन C यानी मुकेश को सिलेक्ट करते है. इसके बाद कंटेस्टेंट 12,50,000 रुपये के सवाल पर कन्फ्यूज हो जाते है और गेम को क्विट करने का फैसला करते है. वह 6,40,000 रुपये घर ले जाते है.

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Episode 27 Written Live Updates: सलमान खान-कैटरीना कैफ ने लगाया डांस का तड़का, वीकेंड का वार में इन कंटेस्टेंट के ऊपर लटकी एलिमिनेशन की तलवार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button